राबड़ी देवी से लेकर बंगाल की राजनीति तक,कई मुद्दों पर बोले गिरिराज सिंह; सत्तू को बताया गर्मी का रामबाण

SHARE:


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कई अहम राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। राबड़ी देवी के बंगला विवाद से लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति और प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में सत्तू के उल्लेख तक, उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।


राबड़ी देवी के बंगला विवाद से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी, चाहे वह कोई भी व्यक्ति क्यों न हो।


गाजियाबाद में एक हिंदू युवक पर चाकू से हमले की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने चोट लगने के दावे को “नाटक” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी शासन के दौरान हिंदुओं और विपक्षी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता के भीतर आक्रोश है और वही अब विभिन्न घटनाओं के रूप में सामने आ रहा है।


उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने वालों को जनता जवाब दे रही है और देश की जनता अब सब कुछ देख और समझ रही है।


इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सत्तू को लेकर की गई टिप्पणी का समर्थन करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि सत्तू गर्मी से बचाव का एक बेहतर, पौष्टिक और पारंपरिक भारतीय विकल्प है। उन्होंने लोगों से अपने दैनिक जीवन में सत्तू को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई