कंटेनर में फ्लिपकार्ड कंपनी का सामान था लोड
लाखो रुपए का सामान हुआ बरामद
सागर चंद्रा/ किशनगंज
शहर के सौदागरपट्टी रोड में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया, जब ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के पार्सल ले जा रहे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। बंद कंटेनर से धुंआ निकलता देखकर स्थानीय लोगों ने चालक को घटना की जानकारी दी। तिलक ने बीच सड़क पर कंटेनर को रोक दिया। जिससे आस पड़ोस के लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने फौरन जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम फौरन मौके पर पहुंच गई। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कंटेनर को खोला। लेकिन कंटेनर के खुलते ही धुआं का काला गुबार बाहर निकलने लगा। हालांकि फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन घटना में कंटेनर में रखें सामान को नुकसान पहुंचा है। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने में जुट गई। हालांकि हादसे में कंटेनर के भीतर रखे फ्लिपकार्ट के कितने पार्सल और सामान जलकर खाक हुए हैं, इसका सटीक आकलन अभी तक नहीं लगाया जा सका है। साथ ही आग लगने के कारण का भी खुलासा नहीं हो सका है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कंटेनर में आग लग गई थी।























