पति के निधन के बाद एसबीआई ने पत्नी को दी 10 लाख रुपये की सहायता राशि

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा


शिक्षक के मरणोपरांत उनकी पत्नी को भारतीय स्टेट बैंक पश्चिमपाली शाखा के द्वारा 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज योजना के तहत चेक के माध्यम से दी गई। शनिवार को पश्चिमपाली शाखा के शाखा प्रबंधक अनिकेत आनंद की उपस्थिति में दिवंगत शिक्षक मोहम्मद ममशाद अहमद अंसारी की पत्नी फौजिया नसीम को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

बताते चलें कि मोहम्मद ममशाद अहमद अंसारी एमएस छतरगाछ में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके असामयिक निधन के बाद एसबीआई के द्वारा उनके आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।


इस मौके पर शाखा प्रबंधक अनिकेत आनंद ने बताया कि जिन सरकारी कर्मचारियों का वेतन खाता भारतीय स्टेट बैंक में संचालित होता है, उनके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होने पर बैंक की ओर से आश्रित परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करना है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई