कदवा/कटिहार – कदवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत अंतर्गत मेढ़ोल गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 80 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामले की जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मेढोल में भारी मात्रा में शराब बेची जा रही है।
सूचना के सत्यापन को गई पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को 80 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान तस्कर की पहचान वर्षा मरांडी के रुप में हुई।उन्होंने बताया कि शराब सहित तस्कर को थाना लाया गया।जहाॅ उसके विरुद्ध मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
























