प्रखंड संसाधन केंद्र मनसाही में समर कैंप को लेकर बैठक आयोजित

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड मुख्यालय मनसाही के प्रखंड संसाधन केंद्र मनसाही में केआरपी रानी राय के नेतृत्व में शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी भी उपस्थित रही।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार के द्वारा एक जून से तीस जून तक विभिन्न विद्यालय में समर कैंप आयोजित को लेकर उपस्थित सभी शिक्षा सेवक को प्रशिक्षण केआरपी रानी राय के द्वारा दिया गया । शिक्षा विभाग के द्वारा कक्षा पांच एवं छः में पढ़ने वाले कमजोर छात्र – छात्राओं को समर कैंप के माध्यम से उन सभी बच्चों को जो गणित सहित अन्य विषय में पढ़ने में कमजोर हैं उसे समर कैंप के माध्यम से शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज के द्वारा अच्छी शिक्षा प्रदान कर बच्चों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

शिक्षा सेवक के प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी, केआरपी रानी राय, बीआरसी के लेखापाल अरुण कुमार, प्रशिक्षक प्रेम कुमार परदेसी, मोहम्मद नौशाद,शिक्षा सेवक के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार रजक आदि मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!