पत्रकारों को स्मृति चिन्ह मोमेंटो देकर किया सम्मानित
कटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से शनिवार को हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मिरचाईबारी स्थित विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं श्रीमति उषा देवी अग्रवाल के निवास पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंच एवं पत्रकारिता की कई कहानियों पर चर्चा की गई एवं सामूहिक रूप से केक काटकर की गई।

इस अवसर पर समाज के सजग प्रहरी और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी स्थानीय पत्रकारों को मंच की ओर से स्मृति चिन्ह मोमेंटो और गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच के पदाधिकारियों ने पत्रकारों की निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
मौके पर शाखा अध्यक्ष युवा दीपक अग्रवाल, शाखा सचिव युवा मयंक शेखर पूरनमलका, शाखा कोषाध्यक्ष युवा यश कुमार गोयल,पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष युवा आकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा विकास खंडेलिया ,पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष युवा राहुल मुरारका , प्रांतीय संयुक्त मंत्री युवा अमित सुरेखा ,पूर्व अध्यक्ष युवा सुनील कुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष हर्ष वर्धन अग्रवाल वार्ड कमिश्नर, मंच सदस्य युवा रितेश अग्रवाल, मंच सदस्य युवा सुरेश जैजानी , मंच सदस्य युवा विकास अग्रवाल,मंच सदस्य सुमित मुकीमआदि मौजूद रहे।























