किशनगंज: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से लॉटरी बेचते हुए गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगल कुमार चौधरी (32 वर्ष), पिता- उदेश प्रसाद चौधरी, निवासी धर्मगंज वार्ड संख्या-28, थाना एवं जिला किशनगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को उसके धर्मगंज स्थित पान दुकान से अवैध रूप से लॉटरी बेचते हुए पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान उसके पास से 10,010 रुपये मूल्य की लॉटरी टिकटें बरामद की गईं।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया है तथा मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।























