प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय लहसा का किया औचक निरीक्षण

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लहसा का प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नामांकन रजिस्टर,कैश बुक,एमडीएम, लेजर पंजी सहित सभी बिंदुओं पर जांच की जो संतोषजनक पाया गया ।

मगर जैसे ही विद्यालय में उपस्थित विद्यालय के छात्राओं से शिक्षा से संबंधित सवाल पूछे तो जवाब देने में असमर्थ रहा जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अयोध्या प्रसाद मंडल एवं अन्य उपस्थित शिक्षक -शिक्षिकाओं को विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के प्रति लचर रवैए को लेकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की बातें कहते हुए सभी को फटकार लगाया एवं सरकारी विद्यालय में सभी बच्चों को सही शिक्षा मिले इसको लेकर विभिन्न तरह की बातें कहीं एवं हिदायत देते हुए कहा गया कि सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले सभी वर्ग के छात्र – छात्राओं को शिक्षा से जोड़कर उसे अच्छी शिक्षा प्रदान करें।

उक्त मामले की उजागर करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी ने कहा कि बच्चे की पढ़ाई से जो भी विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं लापरवाही करेंगे उसे बक्सा नहीं जाएगा। बता दें कि जहां बिहार सरकार हर वर्ष सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्राओं के लिए उसे आगे बढ़ाने के लिए लाखों शिक्षक शिक्षिकाएं साल में भर्ती करते हैं वहीं आज के दौड़ में सरकारी विद्यालय में सिर्फ नाम के ही पढ़ाई रह गया हैं। ऐसी स्थिति में सरकारी विद्यालय में रोजमर्रा एवं मजदूरी करने वाले के ही बच्चे पढ़ाई करते हैं मगर सरकारी विद्यालय में बैठे विद्यालय के प्रधानाध्यापक बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं । सरकार कह रही हैं कि सभी लोगों के बच्चें सरकारी विद्यालय में पढ़े मगर विद्यालय में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहे हैं ऐसी स्थिति में लोग कैसे सरकारी विद्यालय में बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजेंगे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!