किशनगंज/सागर चंद्रा
पुलिस के द्वारा 24 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार आरोपी से आयकर विभाग की टीम के द्वारा पूछताछ गुरुवार को भी जारी रही। बरामद रुपये बंगाल के किसी व्यापारी के बताते जा रहे हैं।
बंगाल के हरिश्चंद्रपुर निवासी आरोपी गुलाम अहमद मुर्तजा ने भी पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। जिसके आधार पर टीम ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
बताते चलें कि टाउन थाना पुलिस ने बुधवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर शहर के केलटैक्स चौक के पास से आरोपी गुलाम अहमद मुर्तजा को 24 लाख रुपये के साथ हिरासत में लिया था। बरामद रुपयों के संबंध में आयकर विभाग को सूचना दी गई थी। सूचना के बाद आयकर विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।





















