सागर चंद्रा/ किशनगंज
स्थानीय डुमरिया स्थित गर्ल्स हाई स्कूल के संगीत कक्ष का ताला तोड़ कर वाद्ययंत्रों की चोरी का मामला सामने आया है। नृत्य शिक्षिका मीणा कुमारी पाण्डेय जब संगीत कक्ष पहुंची तो उन्हें कमरे में जड़ा ताला टूटा मिला।
अज्ञात चोरों ने संगीत कक्ष में रखे पीतल के 12 बिगुल, 4 झाल और एक प्रणव चोरी कर लिया था। नृत्य शिक्षिका ने फौरन स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी दी।
रात्रि प्रहरी के तैनात रहने के बावजूद चोरी की घटना ने सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी। बहरहाल स्कूल की प्रभारी प्राध्यापिका सुनीता कुमारी के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





















