चार दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

SHARE:

कटिहार- जिला चेस एसोसिएशन की ओर से चार दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शहर अग्रसेन भवन में किया गया। जिसे लियो क्लब ऑफ कटिहार टाउन का सहयोग मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल अन्य ने मिलकर किया।

इस अवसर पर कटिहार चेस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. शंभू नाथ, गीत अविनाश,अग्रसेन सेवा सदन के सचिव शंभू अग्रवाल, इंटरनेशनल ऑर्बिटल के नंदकिशोर श्रीवास्तव,संगठन के संरक्षक संजीव सुरेखा, लियो क्लब ऑफ कटिहार टाउन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट तेजस चौरसिया तथा पीयूष राज संजीवनी नेत्रालय के आलोक सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में कटिहार में शतरंज के उज्ज्वल भविष्य की सराहना करते हुए संगठन के इस प्रयास को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही।इस राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 95 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया है।

प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में बौद्धिक विकास,एकाग्रता एवं खेल भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी, सचिव प्रत्यूष कुमार, सहसचिव सत्यम समदर्शी, शुभम सौरभ, देवांश अग्रवाल, सौरभ पोद्दार एवं शुभम बियानी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उद्घाटन समारोह के धन्यवाद ज्ञापन में संगठन के उपाध्यक्ष श्री विकास खंडेलिया ने कहा कि विभिन्न जिलों से आए अभिभावकों एवं बच्चों के उत्साह और सहयोग के कारण ही इस प्रकार के आयोजन सफल हो पाते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से यह प्रतियोगिता लगातार कटिहार की पावन धरती पर आयोजित की जा रही है, जो जिले में शतरंज के बढ़ते उत्साह का प्रमाण है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई