आरपीएफ ने 1.29 लाख के कफ सिरप के साथ कोच अटेंडेंट को किया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा


आरपीएफ जवानों ने फिरोजपुर कैंट से चलकर अगरतला तक जाने वाली 14620 अप त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में छापामारी कर 1.29 लाख रुपये मुल्य के कफ सिरप की खेप के साथ एक कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात गुप्त सूचना के बाद स्थानीय आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने डॉग स्क्वाड की मदद से ट्रेन में जांच अभियान चलाया।

कोच संख्या एनआर 191093/सी (ए-1) की जांच के दौरान पंजाब के फिरोजपुर जिला स्थित शाहदिनवाला गांव निवासी कोच अटेंडेंट मेहर सिंह (22) पिता बलवीर सिंह के लॉकर बॉक्स से सात बैग बरामद किया गया। तलाशी लेने पर बैग से 100 एम एल की 652 एस्कुफ कफ सिरप बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ट्रेन के किशनगंज पहुंचने के बाद उसे स्थानीय आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। बरामद कफ सिरप का मुल्य 1,29,096 रुपये आंका गया है। गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे कफ सिरप के साथ उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया। जहां आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर एचके शर्मा ने बताया कि प्राइमरी क्लीनिंग सर्विस (लखनऊ) के अधीन कार्यरत है। वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई