किशनगंज/सागर चंद्रा
शहर के हलीम चौक निवासी बीसीए की छात्रा के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत 23 मई को घटित घटना के बाद परिजनों ने हरसंभव ठिकानों पर उसकी तलाश की। लेकिन ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहने पर वे पुलिस के समक्ष मदद की गुहार लगाने पहुंच गए। परिजन के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार युवती बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह मनिपाल युनिवर्सिटी जयपुर से ऑनलाईन कम्प्युटर क्लास घर पर ही करती थी। लेकिन उसे ऑफलाईन भी क्लास करना था। जिसके लिये उसने परिजनों से जयपुर जाने की इजाजत मांगी।
लेकिन परिजनों ने उसे साफ मना कर दिया। परंतु गत 23 मई को वह किसी को जानकारी दिए बिना ही घर से कही चली गई। उसने अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया। लेकिन सिम साथ ले गई। घटना के बाद से उसका नंबर भी बंद आ रहा है।


























