नीतीश कुमार के विकास संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे
अमदाबाद /कटिहार – नव मनोनीत जदयू नगर अध्यक्ष संजीव कुमार साह ने बुधवार को अपने आवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला एवं बुके देकर स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
संजीव साह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे।
जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास एवं सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह संकल्पित हैं।इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मो. अजहरुद्दीन,बंटी सिंह,वार्ड पार्षद चंद्रदीप पासवान, राजेंद्र प्रसाद शाह, जानकी यादव, जुगनू शाह, समेत अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

























