कोढ़ा नगर पंचायत में जदयू ने फिर जताया भरोसा, बादल मेहता बने नगर अध्यक्ष

SHARE:

कोढा /कटिहार-कोढ़ा नगर पंचायत में जनता दल यूनाइटेड जदयू ने एक बार फिर युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए बादल मेहता को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह दूसरी बार है जब पार्टी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुना है। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है।

बादल मेहता के दोबारा नगर अध्यक्ष बनने की खबर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा नगर पंचायत क्षेत्र में जदयू का जनाधार और व्यापक होगा।

खासकर युवाओं की भागीदारी बढ़ाने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।नवनियुक्त नगर अध्यक्ष बादल मेहता ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जदयू ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी दी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई