बारसोई /कटिहार – बारसोई रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अपराधियों ने एक बड़ी दुस्साहसपूर्ण घटना को अंजाम दिया है। बीती रात स्टेशन के पार्किंग एरिया में एक लावारिस पिस्टल मिलने से पूरे रेल प्रशासन और यात्रियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार मामला बीती रात लगभग 1 बजे का है। बारसोई रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में मौजूद कुछ स्थानीय लोगों की नजर अचानक जमीन पर पड़ी एक पिस्टल पर गई। रेलवे जैसे संवेदनशील परिसर में खुला हथियार देख लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय सजग नागरिकों ने इसकी सूचना तुरंत रेल थाना और आरपीएफ बारसोई को दी।मैगजीन के साथ पिस्टल जब्त सूचना मिलते ही जीआरपी थानाध्यक्ष दुधेश्वर कुमार, बारसोई के थानाध्यक्ष उमेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और हथियार को अपने कब्जे में लिया।
इस संबंध में पूछे जाने पर जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि “पार्किंग एरिया से एक पिस्टल बरामद की गई है, जिसमें मैगजीन भी लगी हुई थी।
हथियार को जब्त कर लिया गया है और इसकी आधिकारिक सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

























