बाढ़ अनुश्रवण तैयारी बैठक में उठी राहत,जीआर और नाव व्यवस्था की मांग

SHARE:

बरारी /कटिहार – प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को उप प्रमुख रैनी कौर की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बाढ़ सह सुखाड़ राहत अनुश्रवण एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। प्रमुख की अनुपस्थिति में आयोजित बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारी, राहत सामग्री वितरण, जीआर राशि, नाव संचालन, पशु चारा, स्वास्थ्य सुविधा और सीपेज प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

बैठक में बरारी विधायक विजय सिंह निषाद, सीओ मनीष कुमार, बीडीओ धीरेंद्र कुमार धीरज, बीपीआरओ राजकुमार सिंह, पशुपालन पदाधिकारी मुकेश कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती, विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी,जदयू जिला महासचिव चंद्रमोहन सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की कुमार साह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, जदयू नगर अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर, मुखिया मो. इब्राहिम, पंचायत समिति सदस्य मिथलेश यादव, राजद नेता मो. आलमगीर समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।


कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह ने राहत किचन,चापाकल, शौचालय,ब्लीचिंग पाउडर और सांप काटने की दवा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। गुरूमेला पंचायत समिति सदस्य मिथलेश यादव ने तीन नाव और आठ शिविर की मांग करते हुए उचला चौक के जर्जर बिजली तार हटाने की बात कही। विशनपुर के उप मुखिया गोपाल यादव ने बाढ़ प्रभावित वार्डों में शिविर, पशु चारा और नाव व्यवस्था जरूरी बताई।वैशागोविंदपुर के मुखिया अब्दुल मतीन ने जीआर से वंचित परिवारों और सीपेज प्रभावित लोगों को राहत देने की मांग की।

दक्षिणी भंडारतल के मुखिया मो. इब्राहिम ने आंधी-तूफान पीड़ितों को आवास, पन्नी और जीआर लाभ देने के साथ नाव मालिकों के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया।जदयू जिला महासचिव चंद्रमोहन सिंह ने बिजली और नल-जल विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया। शिशिया पंचायत समिति सदस्य जैनुल अब्दीन ने बाढ़ के दौरान डॉक्टरों की समुचित व्यवस्था की मांग की। सुखसान के सरपंच हमीद ने वार्ड-2 को अब तक लाभ नहीं मिलने की शिकायत की।

राजद नेता मो. आलमगीर ने सीपेज प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे, मेडिकल टीम सक्रिय रखने और नाव व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। उत्तरी भंडारतल के मुखिया नवलकिशोर सिंह ने राहत कार्य बेहतर करने की बात कही। पूर्वी बारी नगर के मुखिया ने बताया कि आंधी-तूफान में 40 घर प्रभावित हुए हैं।

कांतनगर के मुखिया ने कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। विधायक विजय सिंह निषाद ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए नाव, सूखा राशन, शिविर और राहत सामग्री की समय पर व्यवस्था की जाएगी। विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी ने कहा कि इस बार भी बाढ़ पीड़ितों की सेवा में तत्परता से कार्य होगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई