KishanganjNews:24 पुड़िया स्मैक के साथ महिला को किया गया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के पानिसाल के पास 24 पुड़िया स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।पकड़ी गई महिला आरोपी अमीना खातून पानीसाल की रहने वाली है।बरामद स्मैक का वजन 6.12 ग्राम है ।साथ ही एक मोबाइल भी जब्त किया गया है

सदर थाना की पुलिस गश्त लगा रही थी। पुलिस गश्त लगाते हुए पानीसल के पास पहुंची।तभी उक्त महिला आरोपी वहां से गुजर रही थी।महिला को रुकवाकर तलाशी लेने पर पॉलीथिन से स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया ।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि महिला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रत्तर कारवाई की जा रही है ।वही नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की जांच कर उसे भी जब्त की जाएगी

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई