बंगाल विधान सभा चुनाव को लेकर बिहार बंगाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा,वाहनों की सघन जांच

SHARE:

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए किशनगंज जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट’ मोड पर है। चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों की आवाजाही रोकने के लिए बिहार-बंगाल की सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।जिले में दस मिरर चेकपोस्ट बनाए गए है।जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के सभी प्रमुख चेकपोस्टों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

शहर के फरीमगोला चेकपोस्ट और रामपुर चेकपोस्ट सहित जिले के अन्य सीमावर्ती इलाकों में पुलिस के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।बता दे कि बंगाल आने-जाने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।

संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री, नकदी या शराब की तस्करी न हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई