पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान जारी, 152 सीटों पर 3 करोड़ से अधिक मतदाता कर रहे मतदान

SHARE:

सुबह 11 बजे तक 41.11% हुआ मतदान

1478 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर, 2400 से अधिक अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात; कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत आज 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम तक जारी रहेगा।

इस चरण में करीब 3 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, कुल 1,478 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला आज जनता के हाथों में है। राज्य के विभिन्न जिलों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं और मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।

चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर 2400 से अधिक केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा कई मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और माइक्रो ऑब्जर्वर भी लगाए गए हैं।

हालांकि, कुछ इलाकों से छिटपुट झड़पों की खबरें सामने आई हैं, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और शांतिपूर्ण मतदान का दावा किया है।मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर के खिलाफ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है जिसके बाद हुमायूं ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है।वही कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार के ऊपर भी हमले की खबर है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई