पत्नी ने प्रेमी को बुलाकर कर दी पति की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

मनसाही/कटिहार – सदर प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया गोलाघाट राय टोला में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पति का शव घर के अंदर बिछावन पर ही पड़ा मिला। और गले पर गहरे निशान पाए गए।

जो गला दबाकर हत्या की ओर इशारा कर रहा हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल पुलिस एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल को पहुंचकर घटना की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया । मृतक का नाम गालिब राय (42) हैं।

मृतक की मां रकीमा खातून रोते बिलखते हुए बताया कि उनके पुत्र गालिब की उसकी पत्नी रोजिया खातून ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दिया और पुलिस से उन्हें न्याय की उम्मीद हैं।

इस संबंध में पत्नी रोजिया खातून का कहना हैं कि वह नशे के आदि थे और जब वे लोग सो गए थे तब वह रात में घर आया था। सुबह उठने पर उनके शव को बिस्तर पर देखा। इसके बाद इसकी सूचना उनके रिश्तेदारों को दिया गया। उनके पति की हत्या कैसे हुई यह उन्हें पता नहीं हैं। एफएसएल की टीम जांच में जुटी हुई थी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई