कटिहार – एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी फसिया टोला के खेल मैदान में एक रोमांचक इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी और टियोमल वर्ल्ड स्कूल के बीच मुकाबला खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी की टीम ने 12 ओवरों में 5 विकेट खोकर 113 रन बनाए।
टीम की ओर से धर्मवीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 रन बनाए। जिसमें 5 छक्के शामिल रहे। वहीं देवराज ने भी 28 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्यूमल वर्ल्ड स्कूल की टीम ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
लेकिन निर्धारित ओवरों में 104 रन ही बना सकी। इस प्रकार एएएम. चिल्ड्रेन्स एकेडमी ने यह मुकाबला 9 रनों से अपने नाम किया। टीम का नेतृत्व कप्तान अभिनव प्रकाश एवं उप-कप्तान धर्मवीर ने किया। टीम के अन्य खिलाड़ियों में देवराज,दक्ष, संयम,अर्नव,अविनाश,योहान, अंकुश, गौरव, बिराज, राजीव, अभिषेक, दीपांशु, हिमांशु और क्रिस शामिल रहे।मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





























