आपदा प्रबंधन को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

SHARE:

कटिहार – एनआइसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन के जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए।बैठक में जिले में संभावित बाढ व सुखाड़ को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।

अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुमार धनंजय ने पीपीटी के माध्यम से बाढ एवं सुखार की पूर्व तैयारियों जैसे- वर्षामापक यंत्रों का अधिष्ठापन, मरम्मति एवं डाटा संग्रहण, वर्षामापक यंत्रों से प्राप्त आँकड़ों का प्रेषण, बाढ़ से प्रभावित होने संभावित क्षेत्रों एवं संकटग्रस्त व्यक्ति समूहों की पहचान कर नजरी नक्शा तैयार करने, संसाधन मानचित्रण, विगत वर्षों के नविकों की लंवित मजदूरी, नावों के लंबित भाड़े एवं अन्य बकायों का भुगतान राहत एवं बचाव दल का गठन, शरण स्थलों एवं सामुदायिक रसोई केन्द्रो की पहचान,क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति, तटबंध की सुरक्षा सड़कों की मरम्मति एवं वेंट की सफाई नोडल पदाधिकारी, जिलास्तरीय टास्क फोर्स, जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र, नियंत्रण कक्ष को कार्यरत करने, संचार योजना को दुरुस्त रखने, नाव, लाईफ जैकेट, मोटर वोट के परिनियोजन, कस्मिक योजनाजिला एवं राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का गठन, आकस्मिक फसल योजना का सूत्रण, संबंधित फसल योजना का सूत्रण, समुदाय एवं अन्य साझेदारों का प्रशिक्षण, आनुग्रहिक राहत के भुगतान, बाढ़ पूर्व तैयारी का स्कोर कार्ड की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से तैयारी पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, राहत एवं बचाव दल का गठन, नाव, लाइफ जैकेट, मोटरबोट की उपलब्धता तथा सामुदायिक रसोई एवं आश्रय स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही तटबंधों की सुरक्षा, सड़कों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था तथा संचार प्रणाली को सुदृढ़ करने का भी निर्देश दिया।

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को मोबाइल मेडिकल टीम एवं आवश्यक दवाओं, पशुपालन विभाग को पशु चिकित्सा सेवा एवं चारे की तथा आपूर्ति विभाग को खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने को लेकर सभी विभागों को सतर्क एवं तैयार रहने तथा आमजनों को भी जागरूक करने का निर्देश दिया। बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार,अपर समाहर्ता डा. विनोद कुमार, डीटीओ सुबीर रंजन सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी मुख्य रुप से शामिल रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई