डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण,यात्री सुविधा और सुरक्षा बढाने का दिया निर्देश

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार – मंडल रेल प्रबंधक कटिहार ने डंडखोरा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया तथा कमियों को चिह्नित कर उसमें जल्द सुधार लाने का निर्देश दिया।उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधा बढाने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्टेशन की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से रेल परिचालन संबंधी जानकारी ली,तो वहीं विभिन्न अभिलेखों का जांच भी किया।

डीआरएम ने स्टेशन अधोक्षक एवं अन्य कर्मियों को ट्रेन परिचालन में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किये जाने का निर्देश दिया।ताकि रेल यात्रा सुरक्षित और निर्बाध बना रहे। डीआरएम ने स्टेशन परिसर का भ्रमण कर विशेष रूप से साफ-सफाई जायजा लिया और इससे संबंधित निर्देश देते हुए किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी।

उन्होंने यात्रियों के बुनियादी सुविधाओं खासकर पेयजल की उपलब्धता, प्रतीक्षालय की स्थिति और रोशनी की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यात्री सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार रेलवे की प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्लेटफॉर्म पर गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिया। निरीक्षण उन्होंने रेलवे स्टेशन पर मौजूद कमियों को चिह्नित करते हुए उसे जल्द दूर करने तथा सौंदर्यीकरण पर अधिक ध्यान ध्यान देने की बात कही। इस अवसर पर रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई