कटिहार:नगर क्षेत्र में स्वगणना कार्य तेजी से – नगर आयुक्त

SHARE:

महापौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

कटिहार – नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वगणना कार्यक्रम को तीव्रता देने को लेकर से एक बैठक बुलाई गयी। जिसमें निगम पार्षदों की उपस्थित रहे।इस दौरान फील्ड ट्रेनर,अधिकारी और कर्मियों के ने सभी पार्षदों से स्व गणना कराया गया तथा उनसे आग्रह किया गया कि नगर निगम की तरफ से प्रतिनियुक्त किए गए कर्मियों को आवश्यक सहायता प्रदान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में अपने वार्ड में स्व गणना कराये।

स्व गणना से डेटा की स्पष्टता और सटीकता बढ़ेगी और सरकार को जनता के लिए नीतिगत फैसले लेने में आसानी होगी। इस मौके पर नगर आयुक्त संतोष कुमार ने कहा कि स्व गणना कैसे करे को लेकर शहर के टीवी टावर महादलित टोला में जागरूक किया गया। जिसमें दर्जनों महिला पुरुष जागरूक होकर अपने स्व गणना करके अन्य लोगों को भी प्रेरित कर स्व गणना कराया। जिससे लगातार आनलाइन गणना तेजी से हो रहा है।

जो 30 अप्रैल तक चलेगा। फिर एक दो मई से प्रतिनियुक्त कर्मी अपने क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ डोर टु डोर जाकर गणना करेंगे। नगर जनगणना पदाधिकारी सह नगर आयुक्त श्री कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में जनगणना का कार्य तेजी से हो रहा है। प्राथमिकता के आधार कार्य को पुरा किया जाएगा। मौके पर निगम पार्षद बिटटु घोष, चन्द्रशेखर यादव, नोडल पदाधिकारी नुर आलम, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई