पेड़ से लटका मिला महिला का शव, प्रताड़ना का लगा आरोप

SHARE:

सालमारी /कटिहार – सालमारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर रेलवे गेट के पश्चिम स्थित एक पोखर के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव कदम के पेड़ से लटका मिला।इस घटना से इलाके में सनसनी फेल गई। ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये। ग्रामीणों ने सालमारी थानाध्यक्ष को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच के दौरान महिला के पास मिले आधार कार्ड और मोबाइल फोन के जरिए उसकी पहचान बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के शकरपुर पोखर टोला भेलागंज निवासी जाहिद की पुत्री जहां निगार (27) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि मृतका का पति बाहर रहता है। जबकि सास-ससुर और अन्य ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। वहीं मृतका के ससूराल वालों ने बताया कि महिला मायका में थी।

ऐसे में किस स्थिति में इस तरह का क़दम उठाया है। कह नहीं सकते हैं।मृतिका के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतका की मां नासेरा खातुन ने सालमारी थाना में लिखित आवेदन देकर आठ नामजद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बारसोई के एसडीपीओ अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच कर जायजा लिये।इसके अलावा फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर अपने साथ ले गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है।फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि मृतका की मां के द्वारा आवेदन मिला है। सभी बिन्दुओं पर जांच हो रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई