किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर बदमाश हुआ गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज पुलिस ने टॉप टेन की सूची में शामिल बदमाश को किया गिरफ्तार

किशनगंज/प्रतिनिधि


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा गठित टीम ने जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल बदमाश को रविवार की रात को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।

आरोपी को कोचाधामन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार बदमाश मोहम्मद शकील कुम्हरार कोचाधामन थाना क्षेत्र का रहने वाला है।एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर सोमवार की शाम को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया की टॉप टेन बदमाश की सूची में शामिल आरोपी मोहम्मद शकील को कोचाधामन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

कोचाधामन थाना में दर्ज एक केस के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कोचाधामन थाना क्षेत्र में दस माह पूर्व सीएसपी केंद्र से 1 लाख 32 हजार रुपए लुट की घटना घटित हुई थी।इसी कांड के पकड़ा गया आरोपी फरार चल रहा था।पकड़े गए आरोपीबके विरुद्ध कोचाधामन थाना में तीन मामले दर्ज है।आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था।वह टॉप टेन बदमाश था।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार नजर बनाए हुए थी।

वह गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था। इनके विरूद्ध पूर्व में भी कई बार छापामारी की गई थी। रविवार की रात को पुलिस को आरोपी के ठिकाना का पता चला था।

सूचना मिलते ही एसपी संतोष कुमार द्वारा गठित टीम के द्वारा कार्रवाई में छापेमारी कर बदमाश को गिरफ्तार किया गया।पुलिस को सूचना मिली की उक्त बदमाश कोचाधामन थाना क्षेत्र के हैं।सूचना के बाद एसपी के निर्देशन में गठित टीम सतर्क हो गई। टीम को थाना क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी।वह पुलिस टीम को देखकर फरार होने की फिराक में था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई