बंगाल में सभी सीटों पर जीतेंगे चुनाव :पठान

SHARE:

संवाददाता/ किशनगंज

मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह महाराष्ट्र के पूर्व विधायक वारिस पठान ने किशनगंज स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी चुनिंदा सीटों पर चुनाव लड़ रही है और वहां कामयाबी मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि सभी सीटें जीतने की संभावना है।
वारिस पठान ने कहा, “बंगाल में हमारी स्थिति अच्छी रहेगी। हम वहां मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं।”


उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए बताया कि बिहार में एआईएमआईएम के पांच विधायक चुने गए हैं, जिससे पार्टी को काफी मजबूती मिली है। इन पांचों विधायकों के जरिए सीमांचल क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से सदन में उठाया जा रहा है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने महिलाओं के सम्मान पर जोर देते हुए कहा,की “हम लोग महिलाओं का सम्मान करते हैं। हमारी नजर में मां के पैरों के नीचे जन्नत है।” उन्होंने पांच राज्यों में चल रहे चुनावों के संदर्भ में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके नाम पर जनता को प्रलोभन दिया जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई