कड़ी सुरक्षा के बीच चार पंचायतों में पैक्स चुनाव संपन्न, मंगलवार को होगी मतगणना

SHARE:

बरारी/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के काबर, बकिया सुखाय, सकरेली एवं विशनपुर पंचायतों में सोमवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति पैक्स के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4:30 बजे तक चला, जिसमें मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीपीआरओ राजकुमार सिंह ने बताया कि काबर पैक्स में कुल 2016 मतदाताओं में से 1301 मतदाताओं ने वोट डाले। जो 64.53 प्रतिशत रहा। वहीं बकिया सुखाय पैक्स में 2778 मतदाताओं में से 1452 52.27 प्रतिशत ने मतदान किया। सकरेली पैक्स में 2142 मतदाताओं में से 1236 57.70 प्रतिशत तथा विशनपुर पैक्स में 2102 मतदाताओं में से 1215 (57.80 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

चुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सेक्टर पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट पीसीसीपी और पुलिस बलों की तैनाती के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। बकिया सुखाय में सेक्टर पदाधिकारी हाजिस यजदानी, जबकि काबर, सकरेली और विशनपुर में टिंकू कुमार पासवान को जिम्मेदारी दी गई थी।

मजिस्ट्रेट के रूप में सकरेली में अमिताभ कुमार, विशनपुर में पप्पू कुमार पासवान, काबर में ओमप्रकाश और बकिया सुखाय में कुमार गौरव तैनात रहे। गुरुमेला पैक्स में उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।मतदान समाप्ति के बाद सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आदर्श मध्य विद्यालय गुरुबाजार स्थित वज्रगृह में सुरक्षित रखा गया है। निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना मंगलवार सुबह सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई