कटिहार:नरैहिया में डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर आंदोलन जारी

SHARE:

समेली /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के +टु धर्मपुर गाँधी उच्च विद्यालय कृष्णनगर नरैहिया के प्रांगण में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग वर्षों से उठाई जा रही है। इसी सिलसिले में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें डिग्री कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति नरैहिया के तमाम सदस्य पहुंचे थे। जिसमें समिति के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र विद्यासागर के द्वारा कहा गया कि कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बरारी विधायक विजय सिंह निषाद के द्वारा सभा में उठाई जा चुकी है।

हाल ही में बीते सितम्बर माह ज़ब मुख्यमंत्री नरैहिया फिल्ड पर आये थे तो उसमें भी यह मांग रखी जा चुकी है।महासचिव गंगेश झा के द्वारा कहा गया कि बीते बजट सत्र में भी यह घोषणा हो चुकी है कि हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी। इसी वर्ष जुलाई सत्र से हर प्रखंड में डिग्री की पढ़ाई भी शुरू होनी है। शुरू से ही तय था कि ज़ब भी डिग्री कॉलेज बनेगा तो नरैहिया में बनेगा एवं अंतिम वक्त में डिग्री कॉलेज कही और शिफ्ट करने की बात ज़ब सामने आयी है। युवा राज सौरव ने कहा कि पुरे समेली प्रखंड के युवा आक्रोषित हो चुके है।

पुरे क्षेत्र की मांग है कि डिग्री कॉलेज बने तो नरैहिया में ही बने। क्योंकि नरैहिया पुरे प्रखंड क्षेत्र के बीच में पड़ता है। जहाँ पर आवागमन आसान है | कोषाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि यहाँ डिग्री कॉलेज के निर्माण से समाज की बहन-बेटियाँ जो डिग्री की पढ़ाई के लिए किसी बड़े शहर जाती है।

उनको काफ़ी सहूलियत होगी । रोहित यादव बाबा ने कहा कि कॉलेज निर्माण से क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास भी होगा। नरैहिया में डिग्री कॉलेज निर्माण अगर नहीं होता है। तो क्षेत्र के युवाओं ने महा जनआंदोलन की चेतावणी दी है । इस बैठक में सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई