KatiharNews:गोरीपुर गोलीकांड को लेकर एफएसएल टीम द्वारा की गई जांच

SHARE:

ठोस सबूत के अभाव में सवालों के घेरे में

एफएसएल टीम एवं एसडीपीओ ने भी लिया घटनास्थल का जायजा

प्राणपुर/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के रोशना थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की शाम गौरीपुर बांध पर हुए कथित गोलीकांड की खबर से जहां दहशत का माहौल बन गया था।वहीं जांच के दौरान घटनास्थल पर कोई ठोस सबूत नहीं पाये जाने से सवाल उठना शुरु हो गया है।घटना को अब संदेह की नजर से भी देखा जाने लगा है।

मामले में अज्ञात दो युवकों पर एक युवक से बाइक और पैसे छीनने का विरोध करने पर गोली मारने की बात सामने आई है।मामला सामने आते हीं पुलिस प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी। इसी क्रम में एसडीपीओ अभिजीत सिंह स्वयं रोशना थाना पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा हर एक बिंदु पर गहन जांच पड़ताल की।

जांच के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई है।क्योंकि एक भी ग्रामीण ने घटना की पुष्टि नहीं की है। वहीं जिस स्थान पर युवक को गोली मारे जाने की बात कही जा रही है, वहां खून का कोई निशान नहीं मिलने से पूरे मामले पर संदेह गहराने लगा है। मामले की जांच को पहुंची एफएसएल टीम को भी घटनास्थल से गोलीबारी होने से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिल पाया।

जिसके कारण घटना को लेकर क्षेत्र में सवाल उठना शुरु हो गया है।।इधर घायल युवक के बयान और घटनास्थल की वास्तविक स्थिति में अंतर को लेकर पुलिस अब अति गंभीरता से घटना के सभी पहलुओं पर जांच तेज कर दी है।डीएसपी के नेतृत्व में चल रही जांच में तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके ।

स्थानीय लोगों के अनुसार यदि वास्तव में गोली चली होती और पीड़ित को गोली लगी होती तो घटनास्थल पर इसके संबंध में कुछ तो साक्ष्य मिला होता?लोग तो घायल युवक के बयान पर भी सवालिया निशान लगा रहे हैं।एक सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर छिनतई को लेकर गोली मारी गई,तो फिर मोबाइल तक क्यों नहीं छीना गया? पुलिस प्रशासन के अनुसार घटना को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।जल्द हीं मामले का खुलासा हो जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई