सोलर ऊर्जा अपनाने को लेकर जागरूकता रैली,16 अप्रैल को कटिहार में सोलर मेला

SHARE:

बरारी /कटिहार -पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर बुधवार को विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बरारी द्वारा जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। कनीय विद्युत अभियंता शिवशंकर कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में विभाग के अधिकारी व कर्मियों ने भाग लेकर लोगों को सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

यह प्रभात फेरी विद्युत शक्ति उपकेंद्र लक्ष्मीपुर से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों—सिवाना रोड, घूसकी,उचला चौक,गांधीग्राम,गुरु बाजार, थाना चौक, मारवाड़ी पट्टी, बरारी बस्ती सहित कई मोहल्लों से गुजरते हुए पुनः उपकेंद्र पर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को योजना की विशेषताओं और लाभों की जानकारी दी गई।


विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 16 अप्रैल 2026 को कटिहार टाउन हॉल में सोलर मेला आयोजित होगा। इसमें बिजली विभाग, बैंक प्रतिनिधि और सौर कंपनियों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे, जहां उपभोक्ताओं को आवेदन व लोन संबंधी सुविधा भी दी जाएगी। योजना के तहत कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं को 1.1 किलोवाट का सोलर प्लांट मुफ्त मिलेगा, जबकि अन्य को 30 हजार से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही 6% ब्याज दर पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई