बारसोई /कटिहार – नगर पंचायत बारसोई स्थित अग्निशमन केंद्र बारसोई में समारोह पूर्वक ‘राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस’ मंगलवार को मनाया गया। मौके पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिवशंकर यादव की अगुवाई में सभी अग्निशमन कर्मियों ने विषम परिस्थितियों में भी आग जैसी आपदाओं पर काबू पाने का संकल्प लिया। इस दौरान 14 अप्रैल 1944 की स्मृति में वीर शहीद सभी 66 अग्निशमन कर्मियों को बारी बारी से श्रद्धांजलि दी गईं। मौके पर श्री यादव ने बताया कि 14 अप्रैल से लेकर 20अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
आग से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाये जाएंगे। मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में पहुंच कर अग्निशमन कर्मियों ने उक्त अस्पताल के स्टॉफ को अग्निशमन उपकरणों को संचालित करने के गुरु सीखलाए।
अस्पताल में लगे अग्निशमन उपकारणों की बारिकी से गुणवत्ता जांची। इस दौरान अनुमंडलीय अस्पताल में मोकड्रिल के माध्यम से आग से बचाव तरीके बताये गए। मौके पर अग्निशमन अधिकारी जीतेन्द्र कुमार, देव कुमार, नीतीश कुमार, शशिरंजन कुमार, रवि प्रसाद,दीपक कुमार,राहुल पासवान, राजीव कुमार, स्वाति कुमारी, प्रियंका कुमारी, अजीत कुमार, अविनाश कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे ।





























