मनसाही में संविधान निर्माता की मनाई गई 135 वीं जयंती

SHARE:

मनसाही/कटिहार – हर साल की तरह इस साल भी प्रखंड मुख्यालय मनसाही में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार,उपाध्यक्ष रवि शंकर तिवारी,अशोक यादव, प्रखंड के प्रधान सहायक अरविंद यादव,प्रखंड नाजिर विकास कुमार सहित दर्जनों लोगों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तेल चित्र पर माल्यार्पण,पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी ने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक ऐसे अनुयाई थे जिन्होंने अपने जीवन काल में सब दिन पढ़ाई लिखाई करते रहे लोगों को सही राह पर चलने लोगों को शिक्षा ग्रहण करने के बारे में कहे थे। आज उन्हीं के राह पर आम लोग चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर छुआछूत को मिटाया सभी को एक साथ बैठने की आजादी दिया संविधान लिखा और उनका अनुपालन हम सब लोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जन्म 14 अप्रैल 1891 ई. में मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू गांव में हुआ था उनके पिता का नाम रामजी राव,माता भीमाबाई,पत्नी रमाबाई और सविता बाई,बच्चे यशवंत अंबेडकर,धर्म हिंदू बाद में बौद्ध धर्म अपना लिए शिक्षा बीए,एम,पीएचडी,एलएलबी,एमएससी,डीएससी आदि किए थे। राजनीतिज्ञ समाज सुधारक,अर्थशास्त्री,शिक्षाविद थे। भारतीय रिपब्लिकन पार्टी में जुड़े उन्हें सरकार के द्वारा भारत रत्न का पुरस्कार मिला हैं,उन्होंने नारा दिया था शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो।

वहीं भारत सरकार में इन्हें प्रथम कानून मंत्री बनाया था। इन्हें संविधान निर्माता भी कहा जाता हैं 1936 में स्वतंत्र लेबर पार्टी की स्थापना की ये दलित के नेता थे। एक वर्ष में 1600 किताबें पढ़ना अपनी लाइब्रेरी में 50000 किताबें रखना 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में संविधान का निर्माण किए।

उन्हें 32 डिग्रियां सहित कई भाषाओं का भी ज्ञान था। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार उरांव, शिक्षक प्रमोद सिंह,चंद्र किशोर पासवान सहित आमिर खान,रवि कुमार साह,उत्तम कुमार शर्मा,सुधीर कुमार प्रभाकर, संजय कुमार मंडल, सिकंदर उरांव,संजय पासवान,राजेश मंडल, देवनारायण पासवान,राजेश शर्मा, बालकिशोर शर्मा,रामानंद मंडल, पूनम कुमारी,रूबी सोरेन,सपना देवी सरिता देवी, रीना देवी,संजय सिंह,रविंद्र उरांव,सिकंदर उरांव आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई