मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात कुशहा मोहनपुर गांव में जामा मस्जिद के निकट सफीक आलम के घर के सामने सार्वजनिक स्थल पर सांसद तारिक अनवर के द्वारा स्विच ऑन कर 16 मीटर हाईमास्ट एलईडी लाइट का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद तारिक अनवर ने कहा कि चुनाव के समय में इस गांव के लोगों की मुख्य मांग एलईडी लाइट लगाने की थी।
जिसका सपना आज पूरा हो गया गांव वालों के लिए एलईडी लाइट को स्विच ऑन कर चालू कर दिया गया अब गांव रात में जगमग करेंगे। वहीं ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय कुशहा से सीमाना होते हुए मोहनपुर तक दो किलोमीटर सड़क निर्माण कराने की मांग की। वहीं पेंशन सहित कई तरह के आवेदन सांसद को सुपुर्द किए।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव,उपाध्यक्ष अल्तमश दीवान,एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान,एससी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सुनील रजक,ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के संयोजक डॉ. विपिन कुमार सिंह,मनोहरपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ललन कुमार यादव स्थानीय वार्ड सदस्य मो. सईदुर रहमान,मो. शफीक आलम,मो. तारिक,मो. अतीब, मो. नसीम,मो. सुल्तान, मो. रहमान,मो. जमील दीवान आदि उपस्थित रहे ।





























