कटिहार:भाजपा की ओर से चलाया गया स्वच्छता अभियान

SHARE:

कटिहार – भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर के अंबेडकर चौक पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयंती की पूर्व संध्या पर अंबेडकर चौक पर स्वच्छता अभियान चलाकर संदेश दिया। अंबेडकर के प्रतिमा की साफ सफाई भी कर दीप जलाकर बाबा भीमराव अंबेडकर को नमन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, प्राणपुर विधायक निशा सिंह ,कोढ़ा विधायक कविता पासवान, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार मुख्य से शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती को 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम के तहत बनाने का कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा पर आधारित विचार आज भी हमें एक समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण का संकल्प लें, यही सशक्त भारत की आधारशिला बनेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल ,पप्पू गुप्ता, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, महेंद्र झा, पिंटू भगत, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, भास्कर सिंह, छाया तिवारी, बब्बन झा, रंजन झा, बुलबुल सिंह, पूजा शर्मा, रीना झा, शांति जायसवाल,जोक्शन यादव, अतुल सिन्हा ,विकास यादव, गीता पासवान शाहिद भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई