कटिहार नगर निगम को मिला शव डी-फ्रीजर,लोगो को मिलेगी सहूलियत

SHARE:

कटिहार – शहर के स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के निदेशक अविनाश कुमार एवं उनकी पत्नी मधु कुमार के द्वारा स्वर्गीय रानी चौधरी की पुण्य स्मृति में नगर निगम कटिहार को एक शव डी-फ्रीजर दान स्वरूप प्रदान किया। नगर निगम द्वारा इस शव डी-फ्रीजर के उपयोग हेतु ₹100 का नाममात्र मेंटेनेंस शुल्क निर्धारित किया गया है।

जिससे आम नागरिकों को यह सुविधा सहज एवं सुलभ रूप से उपलब्ध कराई जा सके। इस अवसर पर मेयर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए नगर निगम परिवार अविनाश जी एवं स्कॉटिश पब्लिक स्कूल परिवार का हृदय से आभारी है।

उन्होंने कहा कि यह शव डी-फ्रीजर जरूरतमंद परिवारों के लिए कठिन समय में एक बड़ी राहत सिद्ध होगा तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करेगा। मेयर ने स्वर्गीय रानी चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में किया गया यह योगदान सदैव समाज सेवा के रूप में स्मरणीय रहेगा।


इस अवसर पर उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, निगम पार्षद संजय महतो, सलीम अंसारी,पार्षद प्रतिनिधि पप्पू पासवान, स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के गीत अविनाश सहित अन्य गणमान्य सहयोगीगण एवं नगर निगम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई