जनता को गुमराह कर रहे हैं विधायक, सीमांचल में नहीं है कोई घुसपैठी

SHARE:

संवाददाता: अब्दुल करीम

वी केयर फॉर ठाकुरगंज के संस्थापक एवं चिकित्सक डॉ आसिफ सईद ने ठाकुरगंज से जेडीयू विधायक गोपाल अग्रवाल के ऊपर तंज कसते हुए जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।श्री सईद ने विधायक गोपाल अग्रवाल पर तंज कसते हुए कहा कि 2025 में मतदाता पुनरीक्षण करवाया गया और उसमें सभी मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की गई उसके बाद अब कहा से घुसपैठी बचे है ,क्योंकि उन्हीं की सरकार के द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्य करवाया गया था।

उन्होंने आगे कहा कि सड़क ,शिक्षा ,स्वास्थ्य ,रोजगार की बात नहीं करनी है तो लोगो को गुमराह करना है और गोपाल अग्रवाल जनता को गुमराह कर रहे है ।

श्री सईद ने कहा कि ये सब सस्ती लोकप्रियता के लिए किया जा रहा है और इससे कुछ हासिल नहीं होने वाला है।गौरतलब हो कि बीते दिनों विधायक गोपाल अग्रवाल ने अपने बयान में कहा था कि किशनगंज में बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी घुसपैठी है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई