कटिहार:लोक आस्था का पर्व चैती छठ पर अस्ताचलगामी सुर्य को दिया गया अर्ध्य

SHARE:

कटिहार – औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू के पोखर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजय स्पोर्टिंग क्लब के नेतृत्व में लोक आस्था का महान चैती छठ पर धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर निगम की ओर से विजय बाबू की पोखर पर साफ सफाई पोखर के अंदर सफाई लाइटिंग की व्यवस्था बेरेकेटीग की व्यवस्था की गई है।

छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को विजय बाबू के पोखर पर सारी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पोखर पर छठवर्ती एवं श्रद्धालु काफी मात्रा में लोक आस्था का महान चैती छठ पर्व मनाने काफी संख्या में पोखर पर पहुंचे। अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की गई है।

बिजली विभाग, बियाडा विभाग एवं उद्यमियों के तरफ से हर संभव सहयोग किया जा रहा है। लोक आस्था का महान चैती छठ पर्व को संपन्न करने में क्लब के अध्यक्ष के अलावा श्यामल किशोर सिन्हा, महासचिव नौशाद सिद्दीकी,असद इकबाल,आजाद सिंह,सूरज कुमार,मनोज कुमार चुन्नू, प्रेम कुमार साह, राजीव कुमार विश्वकर्मा,गौरव शाह, रमाकांत कुशवाहा, श्रीकांत शर्मा, मौसम कुमार सिंह, राजेश शर्मा, विवेक सिंह राठौड़, हरेंद्र मिश्रा, दिग्विजय सिंह, प्रमोद पासवान, पिंटू यादव, रवि शाह,अर्जुन सिंह, बच्चू सरकार, रंजन सिंह डिंपी मंडल, कुंदन वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई