स्टूडेंट की उपस्थिति कम रहने पर बिफरे बीईओ
आजमनगर /कटिहार – स्थानीय बाजार के निकट स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद मुमताज आलम ने की। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या कम रहने से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद मुमताज आलम ने शिक्षकों पर बिफर गए।
शिक्षकों को दिशा निर्देश देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षकों की लापरवाही की वजह से स्कूल में छात्र-छात्राओं की उपस्थित में कमी होती जा रही है। केवल स्कूल आकर अपना उपस्थिति दर्ज कर लेना ही शिक्षक का धर्म नहीं है। शिक्षक की जवाबदेही बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ है।
इस बाबत शिक्षक अपनी जवाबदेही खुद तय करें। औचक निरीक्षण के दौरान पूछे जाने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद मुमताज आलम ने कहा कि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम रहने पर शिक्षकों को अपनी उत्तरदायित्व का निर्वहन के लिए निर्देशित किया गया है। इस मौके पर लगभग सभी शिक्षक स्कूल में उपस्थित रहे ।




























