फलका/ कटिहार – प्रखंड की हथवाड़ा पंचायत की मुखिया भारती कुमारी ने पटना पहुंचकर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से मुलाकात की ।इस दौरान उन्होंने पंचायत की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समाधान की मांग की। मुखिया ने मंत्री को अवगत कराया कि पंचायत क्षेत्र में बड़ी संख्या में पात्र लाभुक अब भी मुख्यमंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं।
उन्होंने मांग की कि सर्वे कराकर वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को शीघ्र आवास योजना का लाभ दिलाया जाय ताकि गरीब परिवारों को पक्का मकान मिल सके इसके अलावा मुखिया ने पंचायत में लंबित विकास कार्यों,सड़क निर्माण, नाला निर्माण,पेयजल व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को जमीन पर उतारने की अपील की।उन्होंने कहा कि पंचायत के समुचित विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।
पटना प्रवास के दौरान मुखिया भारती कुमारी ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा से भी मुलाकात की उन्होंने एससी-एसटी समुदाय के लोगों के लिए शिक्षा, आवास,छात्रवृत्ति और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठायी।
मुखिया ने कहा कि पंचायत के सर्वांगीण विकास व अंतिम पंक्ति के लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार के सहयोग से पंचायत में विकास कार्यों को गति देने में सफल रहूंगी।


























