कटिहार में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई,हाटे बाजार एक्सप्रेस ट्रेन से 83.700 लीटर प्रतिबंधित शराब को किया गया बरामद

SHARE:

कटिहार – रेल सुरक्षा बल ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार की सतर्कता और मुस्तैदी के चलते एक बड़ी सफलता आरपीएफ के हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देशानुसार बीते 22 फरबरी को ट्रेन संख्या 13163 हाटे बाजार एक्सप्रेस के कटिहार रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या 06 पर पहुंचने के बाद गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ द्वारा संयुक्त सघन जांच अभियान चलाया गया।

वही जांच के दौरान ट्रेन के जनरल बोगी संख्या ई आर /142438 एवं एस/3 डब्लू सी /164779 के नीचे अंडर फिटिंग से कुल 83.700 लीटर प्रतिबंधित शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 79,200 रुपये आंकी गई है। ये शराब को तस्करों द्वारा शराब को कोच के निचले हिस्से में छिपाकर ले जाया जा रहा था, जिसे आरपीएफ टीम की सूझबूझ और सक्रियता से पकड़ा गया। जिसे बाद में बरामद शराब को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु आरपीएफ द्वारा उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। वही इसमें किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

रेल के दोनों टीम कप्तान द्वारा रेल मे और अधिक सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। वही आरपीएफ ईस्ट पोस्ट द्वारा हाल के दिनों में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि रेलवे परिसर और ट्रेनों के माध्यम से किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस ने आरपीएफ की इस तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है जिसके लिए आरपीएफ 24 घंटे अलर्ट मोड में शिफ्ट वाइज काम कर रही है। जिनके द्वारा रेल क्षेत्र में सभी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

रिपोर्ट: सतेंदु सुमन

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई