स्वच्छता अभियान चलाकर हुई पुलिस सप्ताह की शुरुआत
डंडखोरा/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में पुलिस सप्ताह की शुरुआत स्वच्छता अभियान के साथ हुई।अभियान के तहत डंडखोरा पुलिस ने थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।
इस दौरान थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो तथा अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने झाड़ू,कुदाल एवं खुरपी से परिसर की सफाई की।थानाधध्यक्ष ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस सप्ताह (22 से 27 फरबरी) मनाया जा रहा है।
जिसकी शुरुआत स्वच्छता अभियान चलाकर की गई है।सप्ताह के अन्य दिनों में जनभागीदारी के साथ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।अभियान में एसआई अरबिंद कुमार,रीतेश कुमार, एएसआई धीरेन्द्र कुमार,सुधीर कुमार, संजीत कुमार सहित महिला व पुरुष पुलिस कर्मी शामिल रहे।


























