दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर तैयारी पूरी,किसानों को मेला लाभ

SHARE:

कटिहार – जिला संयुक्त कृषि भवन परिसर में 25-26 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी की तैयारी पूरी कर ली गयी है। जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक मिथिलेश कुमार ने जानकारी दी कि विभागीय निदेश एवं जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में कृषि में नवाचार को बढावा देने के उद्देश्य से समय समय पर इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन किये जाते हैं. इसी कड़ी में दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किये गये हैं।

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के संयोजकत्व में आहुत इस आयोजन के माध्यम से किसानों को कृषि एवं इनकी आनुसंगिक क्षेत्रों में की गयी नवीन वैज्ञानिक खोजों, तकनीकों से अवगत कराते हुए अधिक पैदावार के लिए इसके उपयोग के लिए प्रेरित करना है।आत्मा के परियोजना उप निदेशक शशिकांत झा ने जानकारी दी कि समेकित कृषि प्रबंधन एवं जैविक खेती सहित प्रकृतिक कृषि इस मेला का मुख्य आकर्षण का केन्द्र है।

रासायनिक ऊर्वकों के अंधाधुंध उपयोग से भूमि की कम होती ऊर्वरा शक्ति की पुनर्स्थापन के लिए प्राकृतिक व जैविक खेती आवश्यक है। जैविक व प्राकृतिक खेती मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए तो अनुकूल हैं ही इस तरह की जैविक खेती से प्राप्त उत्पाद मानव स्वास्थ्य के लिए भी अनुकूल है। मेले में पर्यावरण के अनुकूल खेती अपनाने को लेकर भी विशेष प्रशिक्षण दी जाएगी.मेले की तैयारी में लेखापाल प्रभाकर कुमार, आदित्य कुमार सहित अन्य कर्मी अधिकारी मुस्तैदी से जूटे हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई