किशनगंज:जिप सदस्य खोशी देवी ने पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को सौंपा आवेदन,उच्य स्तरीय पुल निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण की मांग

SHARE:

किशनगंज /विजय कुमार साह

जिला परिषद सदस्य खोशी देवी ने पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल से मिल कर उन्हें उच्य स्तरीय पुल एवं सड़कों के चौड़ीकरण की मांग को लेकर आवेदन सौंपा है। डॉ जायसवाल से उन्होंने किशनगंज में मिलकर यह आवेदन सौंप कर टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सड़कों के चौकारण और पुल निर्माण की मांग की है।

उन्होंने कहा कि 2017 में आए विनाशकारी बाढ़ में प्रखंड की दर्जनों सड़कों ध्वस्त हो गई थी बावजूद इसके इन सड़कों का निर्माण नहीं हुआ जिससे ग्रामीणों को आवागमन में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । खोशी देवी द्वारा प्रखंड के रतुआ नदी के सुहिया धार, हवा कोल धार,कनकाई नदी के ‘मटियारी घाट पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण,कुचहा कटिंग में पूल निर्माण,बैगना के तेघरिया में R.C.C पुल निर्माण की मांग की गई है।

वही उन्होंने घाघर से सुहिया होते हुए ग्रामीण सड़क को चिलहनिया तक चौड़ीकरण करने की मांग की है।जिप सदस्य खोशी देवी ने बताया कि मंत्री डॉ जायसवाल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस संबंध में जल्द ही पहल की जाएगी ।उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सड़कों और पुल का निर्माण करवाया जाएगा ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई