न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

क्वारंटाइन सेंटर से श्रमिको की हुई विदाई । श्रमिको के चेहरे पर दिखी मुस्कान ।

किशनगंज /दिघलबैंक

गुरुवार को जिले के दिघलबैंक प्रखंड के दो क्वारंटाइन सेंटर से 14 दिनों का अवधि पूरा हो जाने पर कुल 63 लोगों को छुट्टी दिया गया।

दिघलबैंक बीडीओ पुरण साह ने जानकारी देते हुए बताया कि तुलसिया स्थित सुशीला हरि इंटर कॉलेज तुलसिया प्रखंड स्तरीय क्वारंटीन सेंटर से 38 जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय तालगाछ से 25 लोगों को हेल्थ सर्टिफिकेट देते हुए विदा किया गया।

मजदूरों को विदा करते हुए बीडीओ पुरण साह ने कहा कि आप सभी घर जाने के बाद भी अगले 7 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। लोगों को विदा करते वक्त बीडीओ के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. टी.एन.रजक, तुलसिया इंटर कॉलेज में केंद्र प्रभारी बीएन ठाकुर एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment