किशनगंज/प्रतिनिधि
सदर थाना क्षेत्र के रूईधासा निवासी सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मी राजेंद्र द्विवेदी की मौत मामले में जांच के लिए फोरेंसिक टीम मंगलवार को किशनगंज पहुंची। टीम पहले सदर थाना पहुंची।इसके बाद सदर थाना की पुलिस टीम के साथ फोरेंसिक टीम रूईधासा स्थित मृतक राजेंद्र द्विवेदी के आवास पहुंची।
टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य इकठ्ठा किया।टीम मामले में आवश्यक साक्ष्य इकठ्ठा कर रही है।टीम के द्वारा स्थल से कुछ नमूना भी संग्रह किया गया है।जिसमें नमूने आदि लिए गए।टीम ने कुछ लोगों से भी आवश्यक जानकारी ली है।इधर पुलिस ने भी मामले में अपनी ओर से जांच शुरू कर दी है।
सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है ।टीम के द्वारा अपने स्तर से जांच की जा रही है।यहां बता दें कीबीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मी राजेंद्र द्विवेदी की हत्या का आरोप लगाया गया है।
मामले में न्यायालय के आदेश पर सोमवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी प्राथमिकी मृतक के भतीजे यूपी के देवरिया जिला के रहने वाले राघवेंद्र दुबे के बयान पर दर्ज कार्रवाई गई थी।प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद सदर थाना की पुलिस के द्वारा फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था।




























