संवाददाता/किशनगंज
पाठामारी थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम छात्रा ने अपने ही कोचिंग शिक्षक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के लिखित शिकायत पर महिला थाने में पाठामारी निवासी आरोपी शिक्षक राकिब के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता कोचिंग संस्थान में पढ़ने जाती थी।
जहां कथित शिक्षक पीड़िता को जबरन रोक कर उसके साथ अश्लील हरकत करता था और अपने मोबाइल से घटना का वीडियो भी बना लिया था। जिसका विरोध करने पर शिक्षक ने पीड़िता को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दिया था।
गत 15 नवंबर 2025 को कोचिंग से छुट्टी के बाद जब वह घर वापस लौट रही थी तो शिक्षक ने उसे रोक लिया और एक कमरे में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता को शादी करने का झांसा भी दिया था।
दुष्कर्म की घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने काफी दिनों बाद अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मामले को लेकर पंचायती भी की गई लेकिन आरोपी पक्ष टाल-मटोल करता रहा।जिसके बाद पीड़िता महिला थाने पहुंची। जहां परिजन के लिखित शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



























