कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विधायक ने बैठक की। विधायक सरवर आलम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, कृषि, सहकारिता,पशु पालन, कल्याण, पंचायत राज, आवास योजना,जनवितरण, मनरेगा,बिजली,उद्योग,राजस्व समेत कई अन्य विभागों की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में किसानों से पैक्स द्वारा धान खरीद नहीं किए जाने, मनरेगा में फर्जीवाड़ा, पंचायतों में आरटीपीएस काउंटर का समय पर संचालित नहीं होने, पीडीएस में उपभोक्ताओं को यूनिट से कम अनाज मिलने,जमीन मोटेशन,परिमार्जन एवं मापी के नाम पर अवैध उगाही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन में जरुरत के हिसाब से दवाई नहीं मिलने जैसी कई समस्याओं को लेकर आम जनों ने शिकायत दर्ज किया।
इस अवसर पर विधायक सरवर आलम ने विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाएं का संचालन सुचारू रूप से हो इसे लेकर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा की विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पदाधिकारी गण संबंधित योजनाओं की जांच करें, सिस्टम में सुधार लाएं, सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचे।
आम जनों के कामकाजों का तय समय के अंदर निष्पादन हो जिससे की आम जनों को कोई परेशानी न हो।
सभी तरह के योजनाओं की जानकारी आम जनों को दें जिससे की आम जन इसका लाभ ले सकें।आम जन एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मान मिले।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान, अंचल अधिकारी प्रभाष कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी संतोष कुमार, मनरेगा पीओ शिव प्रकाश,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सूरज आजाद शिक्षा पदाधिकारी रोशन कुमार, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक रामप्यारे,प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर कोचाधामन चंदन कुमार दास, मिथुन कुमार, पीएचईडी के अभियंता आकाश कुमार, अदनान आलम, रिजवान अहमद,नवेद आलम, जीतेंद्र कुमार डेरामारी पंचायत के मुखिया शाहबाज आलम बिशनपुर पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार चौधरी ,भगाल पंचायत के पूर्व मुखिया मुश्ताक आलम, पूर्व मुखिया अंजार आलम, पूर्व सरपंच अंसार आलम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य इमरान आलम,शाहबाज महतबी, तारीक आलम, मतलूब आलम,अबू रेहान, शमशाद आलम समेत आम जन मौजूद थे।




























