स्विफ्ट डिजायर कार डिवाइडर से टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, मुजफ्फरपुर नंबर की है कार

SHARE:

किशनगंज/रणविजय


अररिया गलगलिया नेशनल हाइवे 327 ई पर पौआखाली थानाक्षेत्र अंतर्गत मीरभिट्ठा गांव के समीप एक स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नंबर BR06CZ7179 जो कि मुजफ्फरपुर जिले में निबंधित है उक्त कार सड़क की डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना की शिकार हो गई है, हालांकि दुर्घटना स्थल पर पुलिस को कोई भी व्यक्ति चालक या सवार मौजूद नहीं मिला है.


थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए मौके पर पुलिस दल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से उठाकर पौआखाली थाना परिसर में सुरक्षित रखवा दिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार में कौन लोग सवार थें और क्या इस हादसे में कोई घायल भी हुआ है.

वहीं आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुलिसिया कार्रवाई के डर से या किसी अन्य कारण से चालक वाहन छोड़कर भाग गया है. फिलहाल इस हादसे की वजह क्या रही होगी यह भी स्पष्ट नही है. हो सकता है यह हादसा नींद की झपकी, तेज रफ्तार या किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ हो, इसकी जांच में पौआखाली पुलिस जुटी है.

सबसे ज्यादा पड़ गई